Responsive Search Bar

Latest Jobs

LNMU Guest Teacher Vacancy 2026: 201 पदों पर अतिथि शिक्षक भर्ती, ₹50,000/माह सैलरी, ऑनलाइन आवेदन शुरू

LNMU Vacancy 2026: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा ने अतिथि/अंशकालिक शिक्षकों (Guest/Part-time Teachers) के 200+ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अगर आप भी एक अध्यापक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं और किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।

Advt No: PTT – 01/2026 के तहर जारी इस भर्ती में कुल 201 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 से जुड़ी सभी जानकारी देंगे – जैसे पात्रता, आयु सीमा, विषयवार रिक्तियाँ, वेतनमान, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका।

LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 – Overview (एक नजर में)

विवरण (Particulars) जानकारी (Details)
विश्वविद्यालय का नाम ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा
विज्ञापन संख्या PTT – 01 / 2026
विज्ञापन का नाम Guest / Part Time Teachers भर्ती
पद का नाम अतिथि शिक्षक (Guest Teacher)
कुल रिक्तियाँ 201 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन + ऑफलाइन (हार्ड कॉपी)
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 1 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 23 मई 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
अधिकतम मासिक मानदेय ₹50,000 प्रति माह
आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in

LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 – Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

सभी उम्मीदवार नीचे दी गई तिथियों का ध्यान रखें:

कार्यक्रम (Event) तिथि (Date)
आधिकारिक अधिसूचना जारी 1 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 1 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 – Application Fee (आवेदन शुल्क)

आवेदन शुल्क श्रेणीवार इस प्रकार है (प्रोसेसिंग शुल्क ₹50 अतिरिक्त):

श्रेणी (Category) आवेदन शुल्क
सामान्य / EBC / BC ₹1,000 + ₹50 प्रोसेसिंग = ₹1,050
SC / ST / दिव्यांग (बिहार निवासी) ₹750 + ₹50 प्रोसेसिंग = ₹800
बिहार की सभी महिला उम्मीदवार ₹750 + ₹50 प्रोसेसिंग = ₹800

LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 – Salary Structure (वेतनमान)

पद का नाम वेतन/मानदेय (Salary)
अतिथि/अंशकालिक शिक्षक ₹1,500 प्रति कक्षा (अधिकतम ₹50,000 प्रति माह)

Subject Wise Vacancy Details (विषयवार रिक्तियाँ)

LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 में विषयवार रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है:

विषय (Subject) रिक्त पद (Vacancy)
हिंदी (Hindi) 29
मैथिली (Maithili) 11
अंग्रेजी (English) 15
दर्शनशास्त्र (Philosophy) 04
अर्थशास्त्र (Economics) 10
भूगोल (Geography) 04
इतिहास (History) 29
मनोविज्ञान (Psychology) 07
भौतिक विज्ञान (Physics) 06
रसायन विज्ञान (Chemistry) 18
वनस्पति विज्ञान (Botany) 14
प्राणी विज्ञान (Zoology) 30
गणित (Mathematics) 17
वाणिज्य (Commerce) 07
कुल (Total) 201 पद

LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 – Age Limit (आयु सीमा)

पद का नाम आयु सीमा
अतिथि/अंशकालिक शिक्षक 1 जनवरी 2026 को अधिकतम 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 – Eligibility Criteria (शैक्षणिक योग्यता)

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
अतिथि/अंशकालिक शिक्षक • संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (PG) (बिहार के SC/ST/EBC/BC और दिव्यांगों के लिए 5% छूट अर्थात 50%)

• अनिवार्य शर्त: उम्मीदवार के पास NET/SLET/SET होना चाहिए या 2009/2016 के नियमों के तहत Ph.D. डिग्री होनी चाहिए।

LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 – Selection Process (चयन प्रक्रिया)

चयन निम्नलिखित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा:

चयन चरण (Selection Stage) अंक (Marks)
शैक्षणिक रिकॉर्ड (Academic Marks) 100 अंक
साक्षात्कार (Interview) 15 अंक

विशेष बात: एक पद के लिए मेरिट के आधार पर 3 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

How To Apply for LNMU Guest Teacher Vacancy 2026? (आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया)

Step 1 – न्यू रजिस्ट्रेशन करें

  1. LNMU की आधिकारिक वेबसाइट https://career.lnmu.ac.in/ पर जाएँ।
  2. होम पेज पर “Guest Teacher Recruitment Portal” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. “Register & Apply” पर क्लिक करें।
  4. न्यू रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट करें।
  5. पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन डिटेल्स (User ID / Password) को सुरक्षित रखें।

Step 2 – ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें

  1. लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करें।
  2. ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  3. मांगे गए सभी दस्तावेज़ों (फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र) को स्कैन करके अपलोड करें।
  4. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म सबमिट करें औरएप्लीकेशन स्लिप (हार्ड कॉपी) डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

Step 3 – हार्ड कॉपी भेजें (अंतिम और महत्वपूर्ण चरण)

  1. डाउनलोड की गई ऑनलाइन एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
  2. सभी आवश्यक दस्तावेज़ों (Self-attested copies) को हार्ड कॉपी के साथ संलग्न करें।
  3. सभी दस्तावेज़ों को एक सफेद लिफाफे में सुरक्षित रखें।
  4. इस लिफाफे को30 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) निम्नलिखित पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजें:

पता:
कुलसचिव (Registrar),
ल. ना. मिथिला विश्वविद्यालय,
कामेश्वरनगर, दरभंगा – 846008 (बिहार)

Important Links – LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 (डायरेक्ट लिंक्स)

विवरण (Description) डायरेक्ट लिंक (Direct Link)
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना (PDF) Download Now
आधिकारिक वेबसाइट Visit Now
हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें Join Now

FAQ – LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 के तहत कुल कितने पद हैं?
उत्तर: LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 के तहत कुल 201 पद हैं, जो विभिन्न विषयों में भरे जाएंगे।

प्रश्न 2: LNMU अतिथि शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई 2026 है। हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 है।

प्रश्न 3: क्या बिहार के बाहर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, इस भर्ती में सभी भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं (All India Apply)।

प्रश्न 4: LNMU Guest Teacher को कितनी सैलरी मिलती है?
उत्तर: अतिथि शिक्षकों को ₹1,500 प्रति कक्षा का मानदेय दिया जाएगा, जो अधिकतम ₹50,000 प्रति माह तक हो सकता है।

प्रश्न 5: क्या NET/SET अनिवार्य है?
उत्तर: हाँ, सामान्य उम्मीदवारों के लिए NET/SLET/SET या Ph.D. (2009/2016 के नियमों के तहत) अनिवार्य है।

प्रश्न 6: क्या फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन (Master’s Degree) पूरी होना अनिवार्य है।

LNMU Guest Teacher Vacancy 2026 उन सभी युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। 201 पदों पर होने वाली इस भर्ती में ₹50,000 प्रति माह तक का मानदेय मिलने की संभावना है। अगर आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो 23 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें और अपनी हार्ड कॉपी 30 मई 2026 तक विश्वविद्यालय के पते पर भेज दें।

हमारी पोस्ट को लाइक, शेयर और कमेंट करना न भूलें। ऐसी ही ताजा भर्तियों के लिए onlineupdate.in से जुड़े रहें और हमारे WhatsApp चैनल को जॉइन करें।