Responsive Search Bar

दोस्तों, अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। State Bank of India ने Trade Finance Officer (TFO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

SBI SCO TFO Recruitment 2026

काफी स्टूडेंट्स लंबे समय से SBI Specialist Officer भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार 100 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इसलिए अगर आपकी तैयारी चल रही है तो इस मौके को बिल्कुल मिस मत कीजिए।

SBI SCO TFO Recruitment 2026 – Quick Highlights

विवरण (Details) जानकारी (Information)
पोस्ट का नाम SBI Trade Finance Officer (TFO)
विभाग SBI Specialist Cadre Officers (SCO)
कुल पद 100
आवेदन शुरू 13 मई 2026
अंतिम तिथि 02 जून 2026
आवेदन मोड Online
नौकरी स्थान All India
आधिकारिक वेबसाइट SBI Official Website

SBI SCO TFO Recruitment 2026 Notification Details

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड State Bank of India
विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/05
पद का नाम Trade Finance Officer
पद प्रकार Regular
कुल वैकेंसी 100 पद

SBI SCO TFO Recruitment 2026 – Important Dates (जरूरी तारीखें)

कार्यक्रम तारीख
आवेदन शुरू 13/05/2026
आवेदन की अंतिम तिथि 02/06/2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 02/06/2026
परीक्षा तिथि Schedule के अनुसार
Admit Card परीक्षा से पहले

SBI SCO TFO Recruitment 2026 – Application Fee (कितना पैसा लगेगा)

Category फीस
General / OBC / EWS ₹750
SC / ST / PH ₹0
भुगतान का तरीका Debit Card, Credit Card, Net Banking

Eligibility & Age Limit (कौन फॉर्म भर सकता है?)

शैक्षणिक योग्यता

अभी SBI की तरफ से Eligibility की पूरी जानकारी जल्द जारी की जाएगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि Official Notification जरूर पढ़ें।

संभावना है कि Banking, Finance या संबंधित क्षेत्र से Graduation वाले उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे।

SBI SCO TFO Recruitment 2026 – आयु सीमा

आयु सीमा
न्यूनतम उम्र 21 वर्ष
अधिकतम उम्र 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग के छात्रों को सरकारी नियमों के अनुसार Age Relaxation भी मिलेगा।

सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें

दोस्तों, भर्ती आते ही YouTube, Telegram और WhatsApp पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगती हैं — जैसे “पेपर लीक”, “भर्ती कैंसिल”, “सिर्फ रेफरेंस वालों का चयन” आदि।

ऐसी बातों पर तुरंत भरोसा मत करें। हमेशा Official Website और भरोसेमंद स्रोत से ही जानकारी चेक करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करे आपके लिए खतरनाक हो सकता है, शांत रहकर तैयारी करना ही सबसे बड़ा हथियार होता है। टेंशन लेने से तैयारी खराब होती है, इसलिए अपना फोकस सिर्फ पढ़ाई और सही अपडेट पर रखें।

SBI SCO TFO Recruitment 2026 – Selection Process (चयन प्रक्रिया)

SBI TFO भर्ती में चयन प्रक्रिया कुछ इस तरह हो सकती है:

Step 1: Online Written Exam

सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा हो सकती है जिसमें Banking, Reasoning, English और Professional Knowledge से सवाल पूछे जा सकते हैं।

Step 2: Interview

Exam पास करने वाले छात्रों को Interview के लिए बुलाया जाएगा।

Step 3: Document Verification

सभी जरूरी Documents चेक किए जाएंगे।

Step 4: Final Merit List

अंत में Final Merit के आधार पर चयन होगा।

How to Apply (फॉर्म कैसे भरें)

Step 1:

सबसे पहले SBI की Official Website खोलें।

Step 2:

Careers Section में जाकर “SBI SCO TFO Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।

Step 3:

अपना Registration करें और Login ID/Password नोट कर लें।

Step 4:

Application Form में अपनी सही जानकारी भरें।

Step 5:

Photo, Signature और जरूरी Documents Upload करें।

Step 6:

Application Fee जमा करें।

Step 7:

Final Submit करने से पहले पूरा Form एक बार जरूर चेक करें।

Step 8:

Final Submitted Form का Print Out निकालकर अपने पास रख लें।

SBI SCO TFO Recruitment 2026 – Important Links

लिंक विवरण
Apply Online Click Here
Short Notice Click Here
Official Website SBI Official Website

FAQs (आपके मन में उठने वाले सवाल)

Q1. SBI TFO Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans: इस भर्ती में कुल 100 पद रखे गए हैं।

Q2. SBI TFO फॉर्म भरने की अंतिम तारीख क्या है?

Ans: आवेदन की अंतिम तिथि 02 जून 2026 है।

Q3. क्या SC/ST छात्रों को फीस देनी होगी?

Ans: नहीं, SC/ST/PH उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 रखा गया है।

Q4. SBI TFO भर्ती का आवेदन मोड क्या है?

Ans: आवेदन केवल Online माध्यम से होगा।

Q5. SBI TFO के लिए न्यूनतम उम्र कितनी चाहिए?

Ans: उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।

Q6. क्या Freshers इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: पूरी Eligibility की जानकारी Official Notification में दी जाएगी, इसलिए Notification जरूर पढ़ें।

दोस्तों, SBI जैसी बड़ी बैंक में नौकरी पाना लाखों छात्रों का सपना होता है। अगर आपकी तैयारी सही दिशा में चल रही है तो यह भर्ती आपके लिए शानदार मौका बन सकती है।

फॉर्म भरने में जल्दबाजी न करें, सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें और तैयारी लगातार जारी रखें। याद रखिए — मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

नई भर्ती, रिजल्ट, Admit Card और Exam Updates के लिए जुड़े रहिए OnlineUpdate.in के साथ।